गुरुग्राम पुलिस ने गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी मनीषा चौधरी को रंगदारी और फायरिंग के मामलों में गिरफ्तार किया है. मनीषा, ‘लेडी डॉन’ के नाम से कुख्यात, गैंगस्टर कौशल के आपराधिक सिंडिकेट को संचालित कर रही थी. पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे 6 दिन के रिमांड पर लिया है.
हरियाणा के गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी मनीषा चौधरी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. मनीषा को अपराध जगत में लेडी डॉन के नाम से जाना जाता है. मनीषा पर रंगदारी, फायरिंग, हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जो हरिया

णा, पंजाब और राजस्थान में दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, मनीषा जेल में बंद अपने पति कौशल के आपराधिक सिंडिकेट का संचालन कर रही थी और विभिन्न कारोबारियों से करोड़ों रुपये की वसूली कर चुकी है.
मनीषा चौधरी ने एक फोन कॉल पर कई व्यापारियों को धमकाया और कहा कि 2 करोड़ चाहिए वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना. क्राइम ब्रांच के अनुसार, मनीषा ने जेल में बंद कौशल चौधरी और अमित डागर के इशारे पर स्क्रैप कारोबारी, शराब व्यवसायी, और सट्टेबाजों से रंगदारी वसूली की.