दिल्ली में क्या खत्म हो गया जहरीली हवा का दौर… इस बार पिछले साल से कम है प्रदूषण

पिछले साल दीवाली के बाद के दिनों की तुलना में इस बार दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बेहतर था. गंभीर की कैटेगरी से बेहद खराब की स्थिति में आया. वजह थी सही मौसमी स्थितियां और कम पराली जलाना. अगर मौसम ने साथ दिया तो अगले कुछ दिनों में बेहतर हवा में सांस लेने का मौका मिल सकता है.

दिल्ली अपनी जहरीली हवा के लिए पूरी दुनिया में कुख्यात है. यानी एयर पॉल्यूशन. खासतौर से दीवाली के बाद वाले हफ्तों में तो आंख-नाक-फेफड़ों का जलना तय है लेकिन इस बार हवा थोड़ी साफ नजर आई. दीवाली 31 अक्टूबर को मनाई गई. इसके बाद 11 नवंबर तक हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ थी. जबकि पिछले साल इसी समय के दौरान यह ‘गंभीर’ अवस्था में थी. इस साल थोड़ी साफ हवा के पीछे कुछ महत्वपूर्ण फैक्टर्स हैं.

इस साल प्रदूषण को फैलने से मौसमी वजहों ने रोका. जैसे कम गति की हवा. ज्यादा तापमान. इसलिए पिछली साल की तुलना में इस बार प्रदूषण कम ठहरा और कम फैला. यानी पाकिस्तान, पंजाब और राजस्थान जैसे इलाकों से जो प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर की ओर आता था, वह इस बार कम आया. उधर ही रुक गया.

Scroll to Top