Russia-Ukraine War के बीच Vladimir Putin क्यों खोलने जा रहे Ministry Of Sex?

Vladimir Putin New Plan: पुतिन अपने देश की आबादी को लेकर परेशान हैं. यही कारण है कि वे अब इस पर ध्यान देना चाहते हैं और इसी के लिए सेक्स मंत्रालय बनाने पर विचार कर रहे हैं. जानिए इसके जरिए क्या-क्या होगा.

Vladimir Putin New Plan: सेक्स मंत्रालय! सुनने में यह बात थोड़ी अजीब लगती है, लेकिन अपनी घटती आबादी से परेशान रूस यह मंत्रालय बनाने की गंभीरता से सोच रहा है.रूस घटते बर्थ रेट से परेशान है. रूस (Russia) की बाल और परिवार नियोजन कमिटी की अध्यक्ष नीला ओस्टेनिया इस मंत्रालय के लिए कागजी तैयारियां में जुटी हैं. ओस्टेनिया की गिनती राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबियों में होती है. देश में आबादी बढ़ाने के लिए जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, वह बड़ा दिलचस्प है. आप भी जरा गौर फरमाइए..

बत्ती बुझा दो
पहला सुझाव है कि रात 10 से दो बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया जाए और बत्ती बुझा दी जाए. कमिटी को उम्मीद है कि इससे कपल्स में इंटिमेट होने की संभावना बढ़ेगी.

इनाम दो
दूसरा सुझाव महिलाओं को परिवार बढ़ाने के लिए प्रोस्ताहित करना है. इसके मुताबिक घर में रहकर बच्चों की परवरिश करने वाली महिलाओं को कुछ रकम तय करने की बात कही गई है.पेंशन पर भी विचार किया जा रहा है.

डेटिंग के लिए पैसे
यह वाला आइडिया भी गजब है. इसमें सुझाव दिया गया है कि सरकार फर्स्ट डेट के लिए कुछ पैसे दे. करीब 5 हजार रूबल जो कि भारतीय रुपये के हिसाब से करीब साढ़े चार बैठती है.

Scroll to Top